सरकार के कारिंदे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कर रहे प्रताड़ित : GS Bali

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 10:08 PM (IST)

नगरोटा बगवां: बूथ स्तर पर गठित की गई कमेटियों को मजबूत करके वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में जो भी कांग्रेस का प्रत्याशी होगा उसे नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से बढ़त दिलाई जाएगी। यह बात रविवार को स्थानीय ओ.बी.सी. भवन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में पूर्व परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार के कुछ कारिंदे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे हैं जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भले ही इसके लिए उन्हें सड़कों पर क्यों न उतरना पड़े।

जीत-हार राजनीति का हिस्सा, समय बदलते देर नहीं लगती
उन्होंने कहा कि जीत-हार राजनीति का हिस्सा है तथा समय बदलते देर नहीं लगती तथा विरोध की राजनीति नहीं होनी चाहिए, जिससे आम जनता को परेशानी हो। उन्होंने याद दिलाया कि एक बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई थीं लेकिन बाद में उसी जनता नें उन्हें सर आंखों पर बिठाया था। बैठक में कार्यकर्ताओं की मांग पर ब्लॉक कांग्रेस के पुनर्गठन या किसी भी संभावित फेरबदल हेतु एक सब कमेटी का गठन किया गया जोकि एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मान सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रघुवीर सिंह बाली, रोशन लाल खन्ना, मनोज मेहता व डिम्पी कटोच सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News