भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करे सरकार : वीरभद्र सिंह

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 08:32 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की चिडग़ांव तहसील के डूगियानी गांव में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में एक महिला के जिंदा जलने पर भी सभी ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं भेजी हैं। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार से अग्निपीड़ित लोगों को हरसंभव मदद देने के लिए कहा है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि अग्निकांड से प्रभावित हुए सभी परिवारों के पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News