कमरूनाग व शिकारी देवी ने ओढ़ी सफेद चादर
punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 10:19 PM (IST)

गोहर : मंगलवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब आधा घंटा चली बर्फबारी ने लोगों को राहत प्रदान की। बड़ा देव कमरूनाग और माता शिकारी देवी पहाड़ी पर मंगलवार शाम करीब आधा घंटा बर्फ गिरी। बर्फबारी से समूचा उपमंडल शीतलहर की चपेट में आ गया है। कमरूनाग देवता के कटवाल रणजीत सिंह ने कमरूनाग में हल्की बर्फबारी होने की पुष्टि भी की है। तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह ने कहा कि बर्फबारी में श्रद्धालु और पर्यटक शिकारी देवी मंदिर में न जाएं।