Kullu : घर से काम के लिए निकली लड़की लापता, परिवार में चिंता का माहौल
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 03:52 PM (IST)
Kullu News : जिला मुख्यालय कुल्लू से एक लड़की लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला थाना कल्लू में इस घटना को लेकर मामला दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता पांगी निवासी महिला ने शिकायत की है कि वह गांधीनगर में रहती है। उसकी छोटी बहन गांधी नगर में एक फूड कॉर्नर में काम करती है। वह सुबह करीब 8 बजे काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन काम की जगह पर नहीं पहुंची। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाशने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
शिकायतकर्ता को शक है कि किसी अनजान व्यक्ति ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया होगा। मामले की जांच चल रही है। एस.पी. अभिषेक सेकर ने घटना की पुष्टि की है।

