Bilaspur: महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 01:06 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने कर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकतें की और बलात्कार करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने इस मामले में पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि वह सुबह मंदिर गई थी।

मंदिर से वापस आते समय गांव के एक व्यक्ति ने उनके साथ गलत हरकतें की और बलात्कार की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि वह मुश्किल से भाग कर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और उसकी जान को खतरा है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News