खाना बनाते गैस सिलैंडर ने पकड़ी आग, मकान व पशुशाला जलकर राख

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 10:52 PM (IST)

डाडासीबा (सुनील): डाडासीबा पंचायत के वार्ड नंबर-1 में  वीरवार सुबह खाना पकाते समय एक घर में गैस सिलैंडर में आग लग गई। इसके चलते घर तथा पशुशाला जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में प्रभावित दिनेश भाटिया को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है, वहीं किराएदार दिनेश कुमार का सारा सामान जल गया है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह प्रवासी दिनेश कुमार की पत्नी रूबी ने रसोई में जैसे ही गैस चूल्हा जलाया तो सिलैंडर ने आग पकड़ ली। इसके चलते रसोई घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलने पर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए लेकिन प्रयास सफल न होने पर इसकी सूचना डाडासीबा पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। 

मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणोंं की मदद से आग पर काबू पाया तथा नुक्सान का जायजा लिया। इस अग्रिकांड में डबल बैड, कूलर, 2 मोबाइल फोन, पैसे तथा अन्य सामान जलकर राख हो गए। साथ में पशुशाला और चारा भी जल गया। दिनेश कुमार निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) डाडासीबा में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। लोगों ने समय रहते पशुओं को बाहर निकाल लिया था। नायब तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर तथा पटवारी रजनीश कुमार ने नुक्सान का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि नुक्सान का आकलन कर पीड़ित पक्ष को जल्द ही राहत राशि जारी कर दी जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News