Kangra: प्रागपुर गरली की 6 वर्षीय नाम्या शर्मा ने जीता लिटिल मिस हरियाणा का खिताब

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 03:07 PM (IST)

गरली (सन्नी): प्रागपुर गरली के निकटवर्ती गांव मणी (सूही) की 6 वर्षीय नाम्या पुत्रि अंकुश शर्मा ने अपनी छोटी सी आयु में अंबाला हरियाणा में हुई फैशन प्रतियोगिता में लिटिल मिस हरियाणा का खिताब जीतकर देवभूमि हिमाचल का नाम रोशन किया है। राह प्रोडक्शन ऑर्गेनाइजर आशुतोष द्वारा अंबाला हरियाणा में करवाए गए इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब व हिमाचल आदि कई राज्यों के बहुत से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नाम्या ने इसमें प्रथम स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि नाम्या अभी केवल 6 साल की हैं और पहले भी काफी सारे खिताब अपने नाम कर चुकी है| नाम्या ने अपने सफर की शुरूआत हिम जागृति मंच द्वारा आयोजित बिग टैलेंट हंट ऑफ हिमाचल से की थी।

बिग टैलेंट हंट में भी नाम्या दो बार डांस और मॉडलिंग में पहला और दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है। इसके अलावा और भी बहुत सारे टैलेंट शो में भाग ले चुकी है। नाम्या शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता दीपिका शर्मा अंकुश शर्मा, डांस टीचर् जैरी जानू व गुरुजनों को दिया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि हिमाचल की मशहूर मॉडल सोनाली शर्मा को ये अपने गुरु के रूप में मानती हैं और मॉडलिंग के करियर में उनके बताए हुए नक्शे कदम पर चलती है। अभी एक महीना पहले ही नाम्या ने प्रिंसेस ऑफ चण्डीगढ़ का खिताब भी अपने नाम किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News