सोलन में महिला से हैवानियत की हदें पार, 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2023 - 10:26 PM (IST)

सोलन (अमित): सोलन जिले में एक महिला से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने पति व अन्य रिश्तेदारों के साथ दशहरा देखने के लिए गई थी। जब वहां से करीब 7 बजे अपने कमरे की तरफ लौट रही थी तो रास्ते में 3 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। इस संदर्भ में पुलिस थाना कंडाघाट में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वीरेन्द्र, चमन लाल व योगेन्द्र के तौर पर हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश करके 28 अक्तूबर तक का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बरोटीवाला में सामूहिक दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा
मानपुरा: औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार करने के मामले के मुख्य आरोपी को बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। युवती के साथी कामगार ने अपने 3 दोस्तों के साथ इस कृत्य को अंजाम दिया था। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक आरोपी गौरव चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, वहीं अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News