Una: तेंदुए के आतंक से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से की पकड़ने की मांग

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 04:18 PM (IST)

गगरेट (बृज): गगरेट अप्पर क्षेत्र में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से स्थानीय लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ आबादी के नजदीक देखा जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनुसार तेंदुए के डर से लोग शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को भय के माहौल से राहत मिल सके। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अपील की है। उधर, ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने तथा रात के समय अकेले सुनसान स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वन विभाग जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News