Kangra: कुठंमा में शॉर्ट सर्किट से मकान को लगी आग

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 05:33 PM (IST)

गग्गल (वीरेंद्र): बीती रात कांगड़ा हवाई अड्डा के नजदीक गांव कुठंमा में एक निजी घर में आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ। गग्गल थाना प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शाहपुर अग्निशमन विभाग से आई गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि अजीत कुमार जोकि घर में अकेला था तथा शराब के नशे में था, तो उसके भाई से पूछताछ करने पर बिजली के तारों के शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार आग लगने से कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ केवल संपत्ति का नुक्सान हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News