सिरमौरी ताल में बदल फटने की घटना : दादा-पोती का किया अंतिम संस्कार, चारों तरफ मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 06:37 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौरी ताल में बादल फटने से आए जल प्रलय में काल का ग्रास बने 63 वर्षीय कुलदीप सिंह व उनकी 8 वर्षीय पोती दीपिका का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के शव रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान वीरवार को मलबे से बरामद किए गए थे।
PunjabKesari

शुक्रवार को दादा-पोती के अंतिम संस्कार के दौरान माहौल पूरी तरह से गमगीन दिखाई दिया। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी और हरेक आंख नम थी। यमुना घाट पर विनोद के पिता कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। कुलदीप सिंह के बड़े बेटे कमल ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं 8 वर्षीय दीपिका को नारीवाला में दफनाया गया। इस घटना के बाद विनोद पूरी तरह से सदमे में है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News