आज सायं 6 बजे से माता की पिंडी पर लगेगा मक्खन का लेप

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 11:30 AM (IST)

कांगड़ा (अविनाश) : मकर संक्रांति के अवसर पर वीरवार को होने वाले भगवती जागरण की तैयारिया जोरों-शोरों के चल रही हैं। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा को रंग-बिरंगी लाइटों व विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में शमियाना लगाने का काम चल रहा है।एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि मंदिर में साज-सज्जा का काम मंदिर प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंदर को रंगीन लाइटों व विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा इस अवसर पर कोविड-19 के चलते सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा और एक समय में मात्र 50 लोग ही भाग ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मास्क पहनना जरूरी होगा। जागरण वीरवार को सायं 6 बजे से शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। अभिषेक वर्मा ने कहा कि बुधवार तक 24 क्विंटल देसी घी माता के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया जा चुका है और अभी भी कई श्रद्धालु घी का दान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक लगभग 19 क्विंटल देसी घी को पुजारी वर्ग द्वारा मक्खन में परिवर्तित किया चुका है और सायं तक सारे देसी घी को मक्खन में तबदील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को सायं 6 बजे से माता की पिंडी पर मक्खन का लेप लगाना शुरू कर दिया जाएगा और इस लेप को 20 जनवरी को उतार कर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News