BSF जवान की पत्नी से ठगी, हरियाणा में निकाले 20 हजार रुपए

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 10:51 PM (IST)

अम्ब: यदि कोई बिना पहचान वाला व्यक्ति ए.टी.एम. काऊंटर पर जानबूझ कर आपकी सहायता के लिए आगे आए तो उससे कतई सहायता न लें। हो सकता है वह ठग हो और आपके साथ ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दे। कुछ ऐसा ही अम्ब में हुआ है जहां पर एक बी.एस.एफ. जवान की पत्नी 20 हजार की कथित ठगी का शिकार हुई है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार गांव ठठल की आरती बाला पत्नी यशपाल ने बताया कि ए.टी.एम. कार्ड उसके पास है लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार सुबह खाते से 2 बार 10-10 हजार करके 20 हजार रुपए निकल गए। शुक्रवार सुबह जब मोबाइल पर रकम निकलने के मैसेज आए तो वह उसी समय बैंक पहुंची, जहां पता चला कि यह ट्रांजैक्शन भिवानी (हरियाणा) से हुई है।

जानबूझकर सहायता करने का किया प्रयास

अम्ब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला ने बताया कि गत एक अप्रैल को वह अम्ब के एक ए.टी.एम. पर पैसे निकालने गई तो ए.टी.एम. के अंदर एक व्यक्ति खड़ा था। इस दौरान उसने बताया कि पैसे नहीं निकल रहे हैं लेकिन जब उसने अपना ए.टी.एम. यूज किया तो उसके पैसे निकल गए लेकिन इस बीच व्यक्ति ने जानबूझकर सहायता करने का प्रयास किया और उसका ए.टी.एम. से बाहर निकालने लगा लेकिन उसने उसी वक्त उससे ए.टी.एम. ले लिया।

महिला ने जताया संदेह, ए.टी.एम. कार्ड से हुई हेराफेरी

महिला ने शक जाहिर किया है कि उसी व्यक्ति ने उसके ए.टी.एम. कार्ड से कुछ हेराफेरी कर ठगी को अंजाम दिया है। महिला ने पुलिस उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में बारीकी से जांच पड़ताल कर उसे पकड़ा जाए। वहीं एस.एच.ओ. अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News