Suicide Note लिखकर फंदे पर झूला पूर्व फौजी, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2019 - 11:00 PM (IST)

कांगड़ा/धर्मशाला (ब्यूरो): कर्ज के बोझ तले दबे एक पूर्व फौजी ने वीरवार सुबह कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के पास पंप हाऊस के नजदीक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेश कुमार (52) पुत्र सतपाल योल कैंट के वार्ड टीका बणी का रहने वाला था। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुरेश कुमार ने कुछ लोगों द्वारा उनसे लिया कर्ज चुकाने के लिए लगातार दी जा रही धमकियों से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मैडीकल कॉलेज भेज दिया है तथा पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

आम के पेड़ से लटका मिला शव

कांगड़़ा पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह किसी ने जानकारी दी कि कांगड़ा मंदिर स्टेशन के नजदीक पंप हाऊस के पास एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से शव को नीचे उतारा। घटनास्थल पर मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला।

ब्याज पर लिया था 4 लाख रुपए का कर्ज 

सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में सुरेश कुमार ने लिखा था कि उसने कुछ लोगों से ब्याज पर 4 लाख रुपए का कर्ज लिया था और अब कर्जदाता उसे लगातार पैसे वापस करने के लिए धमकियां दे रहे हैं। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। कांगड़ा पुलिस ने मृतक सुरेश कुमार के पुत्र सूरज के बयान व मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 लड़कियां और एक लड़का छोड़ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News