मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही, भाजपा में जाने की चर्चा केवल अफवाह : सुधीर शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 08:49 PM (IST)

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उनके खिलाफ विरोधियों द्वारा झूठा प्रचार किया जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है तथा हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सुधीर शर्मा ने संपर्क किए जाने पर कहा कि जो भी उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं, उनको जल्द कड़ा जवाब दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद चर्चा चल रही थी कि पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, ऐसे में सुधीर शर्मा ने सभी चर्चाओं को झूठा करार देते हुए स्पष्ट किया है कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

अब निगम भंडारी को लेकर चर्चाएं
वहीं वीरवार को युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं गर्म रहीं, ऐसे में जब उनसे जानकारी लेनी चाहिए तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News