शिमला में सीएम सुक्खू से मिले पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, मंडी की सियासत पर की मंत्रणा

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 10:31 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल में जारी सियासी हलचल के बीच रविवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मंडी की ताजा सियासत पर लंबी मंत्रणा हुई। प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव की तैयारियों और समीकरणों के संबंध में भी जानकारी दी। इसके साथ ही जिला में सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की धनबल वाली सोच का जनबल की ताकत से हराने के लिए सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। 

चुनाव लड़ने से पहले ही इंकार कर चुकी हैं प्रतिभा सिंह
गौर हो कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने से इंकार कर चुकी है, ऐसे में चर्चा है कि आखिर मंडी से कांग्रेस किसे चुनावी मैदान में उतारेगी। मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद कई चेहरे टिकट को लेकर अपनी दावेदारी भी पेश करने लगे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी भी टिकट की रेस में शामिल हैं। इसी तरह पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का नाम भी चर्चा में था लेकिन उन्होंने भी बीते दिन स्पष्ट किया कि वे इस दौड़ में नहीं हैं, वहीं एक कर्मचारी नेता का नाम भी अंदरखाते चर्चा में है लेकिन पार्टी स्तर पर इस संबंध में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है, ऐसे में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को लेकर भी अंदरखाते चर्चाओं का माहौल गर्म है।

यदोपति ठाकुर भी दावेदारों में शामिल
मंडी सीट से प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर भी टिकट की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। युकां के प्रदेशाध्यक्ष भी मंडी संसदीय सीट से टिकट के दावेदार हैं, ऐसे में युवा नेताओं के टिकट की दौड़ में रोचक हो गई।

प्रकाश चौधरी ने पद से दे दिया था इस्तीफा 
प्रकाश चौधरी ने बीते दिनों जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अभी तक पार्टी ने उसे स्वीकार नहीं किया है। इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी उनसे मुलाकात की थी। प्रकाश चौधरी पूर्व वीरभद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News