धूमल ने मनाया अपना 76वां जन्मदिन, बधाई देने वालों को दिया बड़ा और जरूरी संदेश

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 07:23 PM (IST)

हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने 76वें जन्मदिन पर प्रदेश भर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश का पालन करें और कोई भी कार्यकर्ता मुझे बधाई देने के लिए घर से न निकले। उन्होंने कहा अपने ही घर में रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सोशल मीडिया भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के नाम यह संदेश जारी किया है। 

उन्होंने कहा यदि आप मुझे बधाई देने के लिए अपने जिला से चलेंगे तो लॉकडाउन व पूर्णबंदी के नियम टूट जाएंगे, इसलिए मैं यही चाहता हूं कि आप स्वस्थ रहेंगे तो मुझे मालूम हो जाएगा कि मेरा जन्मदिन सभी कार्यकर्ताओं ने मना लिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक ही संदेश दिया है कि वह कोरोना वायरस के कारण सरकार व प्रशासन के बनाए सभी नियमों का पालन करें। 
PunjabKesari
धूमल दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और भाजपा में कई पदों पर विराजमान रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश की राजनीति में उनका बड़ा कद माना जाता है। कार्यकर्ताओं के साथ उनका गहरा नाता है। हर बार भाजपा कार्यकर्ता उन्हें बड़े शौक से प्रदेश भर के जिलों से चलकर समीरपुर पहुंच स्वयं बधाई देकर मिठाई भी खिलाते रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण इस बार पूर्व मुख्यमंत्री धूमल अपने निवास समीरपुर में घर अंदर रहकर ही दूरभाष पर कार्यकर्ताओं के फोन पर बधाई ले रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक नरेन्द्र ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित भाजपा के तमाम पदाधिकरियों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। नेताओं ने उनके बेहतर स्वस्थ्य की कामना की है। धूमल ने अपने घर क अंदर हर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News