काहिका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सुनीता भारद्वाज व देवेंद्र सोनी के गीतों पर झूमे दर्शक

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 10:47 PM (IST)

नग्गर (सुरेश आचार्य): लरांकेला में काहिका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या सुनीता भारद्वाज और देवेंद्र सोनी के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में सुनीता भारद्वाज ने अपने मधुर गानों से समां बांधा। उन्होंने एक के बाद एक कुल्ल्वी, लाहुली, किन्नौरी व हिंदी गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
PunjabKesari

सुनीता ने मेरा बलमा बेदर्दी, बुरा लागो रे शोभले साजना रा, कोबे चोली शोभली मीरा व ढोली तारो ढोल बाजो सहित कई गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं देवेंद्र सोनी ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत माता का भजन गाकर की।
PunjabKesari

उन्होंने दरोगा जी, तेरे नखरे झुरिये, सुषमा मेरी जानिए व झूमे मामा मस्ती में आदि गीत पेश किए। इस दौरान कार्यक्रम देख रहे दर्शकों ने नाटी डालनी शुरू कर दी। वहीं देवेंद्र के सहयोगी आरबी राजा और बीएस ठाकुर ने भी उनका साथ देते हुए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने महादेवा, शैला लगा कंबला सहित कई कुल्ल्वी गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News