बारिश के बीच धू-धू कर जला लकड़ी का कारखाना, 6 लाख रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 07:49 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): माकड़ी में गत रात लकड़ी का सामान बनाने वाला कारखाना जलकर राख हो गया। इस दाैरान तैयार किया हुआ सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। रामवीर सिंह पुत्र नत्थू राम निवासी गांव माकड़ी भाखड़ा ने बताया कि यह घटना गत रात उस समय घटी जब बारिश हो रही थी। अचानक मीटर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा लकड़ी का कारखाना जलकर राख हाे गया। आग लगने से लकड़ी के दरवाजे, खिड़कियां और तैयार किया गया कई तरह का सामान भी जल गया। रामवीर सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे जब उन्होंने देखा तो कारखाना पूरी तरह से राख हो चुका था। इस घटना में उनका लगभग 6 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने तहसीलदार को भी दे दी है और मौके पर पटवारी ने नुक्सान का आकलन किया है। ग्राम पंचायत माकड़ी की प्रधान अंजू बाला, उप प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर नुक्सान का जायजा लिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News