उद्योग की लिफ्ट में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 10:15 PM (IST)

मानपुरा: औद्योगिक क्षेत्र में डाबर कंपनी में आग लगने से करीब 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार कंपनी की लिफ्ट में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। पहले तो कंपनी के कामगारों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग को बढ़ता देख तुरंत दमकल विभाग बद्दी को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

50 लाख रुपए की संपत्ति जलने से बचाई

फायर ऑफिसर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर रवाना कर दी गई थी। इस घटना में कंपनी का करीबन 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है, जबकि 50 लाख के करीब संपत्ति को जलने से बचाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News