Kullu: मकान की दूसरी मंजिल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जले 3 कमरे...परिवार को 10 लाख रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 08:04 PM (IST)

​सैंज (बुद्धि सिंह): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के उपमंडल सैंज की ग्राम पंचायत शांघड़ के धराली गांव में मंगलवार देर रात 2 मंजिला मकान में आग लग गई। इसमें हीरा लाल पुत्र लग्न चंद के मकान की ऊपरी मंजिल के 3 कमरे जल गए। हालांकि ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई करते हुए ज्यादा नुक्सान होने से बचा लिया।

​​जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात हीरा लाल के मकान में आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि घटनास्थल के पास ही एक-एक हजार लीटर की 2 पानी की टंकियां भरी हुई थीं। ग्रामीणों ने उन टंकियों के पानी का उपयोग कर मकान की निचली मंजिल तक आग को पहुंचने नहीं दिया।

​हादसे की सूचना अग्निशमन विभाग के लारजी केंद्र को दी गई। जब तक अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद अग्निशमन टीम ने आग को पूरी तरह शांत किया।

बुधवार सुबह राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने प्रारंभिक तौर पर इस घटना में लगभग 10 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया है। ​तहसीलदार नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News