आनी के निचला तराला में आग लगने से 2 मकान राख, एक गाय जिंदा जली

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 11:36 PM (IST)

आनी (ब्यूरो): आनी खंड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार को 2 मकानों में आग लग गई। अग्रिकांड की इस घटना में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि 8-8 कमरों के 2 मकान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े 3 बजे निचला तराला गांव के नरोत्तम के घर से आग लग गई तथा देखते ही देखते दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। साथ ही आग ने बिल्कुल सटे पेगी राम के दोमंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिलजुल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग, पुलिस और फायर स्टेशन आनी को दी गई। गांव में सड़क न होने के कारण अग्निशमन के जवान भी जल्दी कार्रवाई नहीं कर सके। जब तक अग्निशमन टीम पहुंची तब तक 2 मकान जल चुके थे, जिसमें 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ। वहीं प्रशासन ने मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजी। तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News