कालाअम्ब में पेपर मिल के गोदाम में लगी आग, कच्चा माल राख

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 06:55 PM (IST)

कालाअम्ब (प्रताप) : कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र स्थित रुचिरा पेपर मिल उद्योग के बघास गोदाम में आग लगने से कच्चा माल राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही कालाअम्ब दमखल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पेपर मिल उद्योग प्रबंधन के अनुसार कालाअम्ब की शिव कॉलोनी में स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में गत्ता बनाने के लिए कच्चा माल रखा हुआ था, जिसमें भूसा, बघास और खोई जैसे चीजें जलकर राख हो गई। अभी फिलहाल नुक्सान का पूरा आंकड़ा नहीं है।

सूत्रों के अनुसार इस घ्रटना में लाखों का नुक्सान हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। उधर कालाअम्ब दमखल विभाग के लिडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर टीम घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुक्सान का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News