72 उचित मूल्य की दुकानों व थोक केंद्रों में अनियमितता पर वसूला जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 03:28 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा में दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक 968 उचित मूल्य की दुकानों तथा थोक केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें 13 मामलों में चेतावनी दी गई है तथा 72 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केंद्रों में अनियमितताऐं पाए जाने पर 1,15,530 रुपए प्रतिभूति राशि तथा अन्तरातमक मूल्य के रुप में वसूला गया। इस समयावधि में 29 घरेलू एल.पी.जी. सिलेंडर भी जब्त कर 14500 रुपए जुर्माना किया गया। इसके साथ ही 1592 किलो सब्जी व फल जब्त करकें 58685 रुपए जुर्माना किया गया गया। वहीं 17 दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पोलीथीन पाए जाने पर 36,000 रूपए जुर्माना वसूल कर सरकारी कोष में जमा करवाया गया। ए.डी.सी. गंधर्वा राठौढ़ ने वीरवार को सार्वजनिक वितरण कमेटी एवं जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला में दिसम्बर 2021 से अप्रैल 2022 तक विभिन्न खाद्यान्नों/विनिर्दिश्ट वस्तुओं के 346 नमूनें एकत्रित करने के उपरान्त विष्लेशण हेतू प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें से 3 नमूने निर्धारित मानदण्डों के अनुरुप सही न पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए 50,000 हजार रुपए जुर्माना किया गया। बैठक में सार्वजनिक वितरक कमेटी द्वारा 15 उचित मूल्यों की दुकान आंवटित करने का निर्णय लिया गया तथा 18 स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानों खोलने के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
444987 राशन कार्डधारकों को 1094 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाए गए खाद्यान्न
जिला कांगड़ा में 1094 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 444987 राशनकार्ड धारकों को राशनकार्ड पात्रतानुसार दिसम्बर 2021 से अप्रैल 2022 तक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई। इनमें गन्दम आटा ए.पी.एल. 157891.90 क्विंटल, चावल ए.पी.एल. 99425.93 क्विंटल, आटा बी.पी.एल. 24655.26 क्ंिवटल, चावल बी.पी.एल. 22611.77 क्विंटल, आटा एन.एफ.एस./अन्तोदय 41252.67 क्विंटल, चावल एन.एफ.एस/अन्तोदय 29670.21 क्विंटल, चीनी ए.पी.एल./नॉन ए.पी.एल. 45355 क्विंटल, दाल उड़द 15941.50 क्विंटल, दाल मलका 12948.9 क्विंटल, दाल मूंग साबूत 3926.87 क्विंटल, दाल चना 18139.86 क्विंटल, नमक 1912.85 क्विंटल, रिफाइंड तेल 752228 लीटर, सरसों तेल 3031648 लीटर उपलब्ध करवाया गया।
10,34,469 एल.पी.जी. सिलेंडरों की हुई बिक्री
जिला में कार्यरत 35 गैस एजैंसियों के पास कुल 5,52,005 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इन्हें गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से करवाई जा रही है। सभी गैस एजेन्सियों के लिए एल.पी.जी. सिलेण्डरों के वितरण हेतु रूट चार्ट अधिसूचित करवाया गया है। एल.पी.जी. सिलेण्डरों के वितरण में लगे वाहन पर मापतोल यंत्र, लाऊड-स्पीकर स्थापित करना आवश्यक बनाया गया है। इस अवधि में 10,34,469 एल.पी.जी. सिलेंडरों की बिक्री की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News