महिला की मौत पर हरोली अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर के साथ की बहसबाजी

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 10:25 PM (IST)

हरोली (दत्ता): हरोली अस्पताल में मृतक महिला के परिजनों द्वारा हंगामा करते हुए जहां ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर के साथ बहसबाजी की गई, वहीं परिसर में रखे ऑक्सीजन सिलैंडर को भी नुक्सान पहुंचाया गया। इसकी शिकायत मौके पर तैनात महिला डाॅक्टर ने पुलिस व विभागीय उच्चाधिकारियों को कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात हरोली क्षेत्र के गांव से महिला को इलाज हेतु अस्पताल में लाया गया जिसे डाॅक्टर ने मेडिकल जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतका के परिजन उसे वहां से ले गए। कुछ समय के बाद कुछ लोग वापस अस्पताल परिसर आए और मौके पर तैनात डाॅक्टर के साथ बहसबाजी करने लग पड़े। इसी दौरान उन लोगों ने परिसर में रखे हुए ऑक्सीजन सिलैंडर को भी नुक्सान पहुंचाया।

गौरतलब है कि जिस समय यह घटनाक्रम हुआ उस समय मौके पर महिला डाॅक्टर व अन्य महिला स्टॉफ मौजूद था। ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर व स्टाफ से जानकारी हासिल की।

डाॅक्टर ने बताया कि शनिवार देर रात जब वह व उसका स्टाफ अन्य सीरियस मरीज के इलाज में जुटे हुए थे तभी महिला को अस्पताल परिसर में लाया गया, जिसकी जब मेडिकल जांच की गई तो वह मृत पाई गई। तब मौके पर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। उस समय मृत महिला के साथ आए लोग वहां से चले गए। थोड़ समय बाद कुछ लोग अस्पताल आए और उनसे बहसबाजी करने लगे। उन्होंने वहां रखे हुए ऑक्सीजन सिलैंडर को भी नुक्सान पहुंचाया। उन्होंने अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। उसके बाद थाना से पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। हरोली थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि इस संदर्भ में जांच की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News