पांगी में बर्फबारी में भी टी.बी. सर्वे में जुटे रहे स्वास्थ्य कर्मी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 05:34 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले में टी.बी. मुक्त हिमाचल अभियान के तहत टी.बी. मरीजों का सर्वे लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सर्वेक्षण में जुटे हुए हैं। बुधवार को पांगी में बर्फबारी के बावजूद कर्मचारी जान जोखिम में डाकल दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों की स्क्रीङ्क्षनग की। सर्वेक्षण 15 दिन तक चलेगा। इसमें संभावित टी.बी. लक्षणों वाले लोगों की पहचान की जा रही। इसके लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने अधिकार क्षेत्र या गांव में घर-घर जाकर संभावित टी.बी मरीजों की पहचान करेगी और उनका बलगम जांच के लिए लैब में भेजेगी। प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल को टी.बी. मुक्त के लिए नामांकित किया गया है।

इसके तहत वर्ष 2015 के बाद टी.बी. के रोगियों में का रिकार्ड खंगाला जाएगा। इस अवधि में जिले में टी.बी. मरीजों में कितनी कमी आई है या कितने मरीज बढ़े। इसके लिए यह सर्वे किया जा रहा है। इसका आंकलन भी किया जाएगा। इसके बाद पूरा ब्यौरा एकत्रित कर सरकार को भेजा जाएगा। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। सर्वेक्षण के बाद टी.बी. उन्मूलन में बेहतर जिलों को इनाम भी दिया जाएगा। जिला चम्बा में मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में बलगम की जांच की जाती है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट, नागरिक अस्पताल भरमौर और किलाड़ में बलगम जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. हरित पुरी ने बताया कि कर्मचारी सर्वेक्षण में जुटे हुए हैं। पांगी में भारी बर्फबारी के बावजूद कर्मचारी गांव-गांव तक पहुंचे और स्क्रीङ्क्षनग की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News