Shimla : दीवाली से पहले मिलेगा कर्मचारियों व पैंशनरों को वेतन व पैंशन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 07:49 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में निगमों व बोर्डों के कर्मचारियों व पैंशनरों को दीवाली से पहले 28 अक्तूबर को वेतन व पैंशन मिलेगी। इससे संबंधित आदेश सी.एम. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जारी किए हैं। इस निर्णय से बोर्डों और निगमों के लगभग 50,000 कर्मचारी और पैंशनभोगी लाभान्वित होंगे। मंगलवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की तथा इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपए का चैक भेंट किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली जनवरी, 2023 से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डी.ए.) जारी करने का भी निर्णय लिया है। इस वृद्धि का हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत लंबित बकाया राशि भी जारी की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News