जब कुमारसैन के बीथल में CM सुखविंदर सिंह के हैलीकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 07:36 PM (IST)

कुमारसैन (सोनी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के हैलीकॉप्टर की कुमारसैन उपमंडल के बीथल में इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। मुख्यमंत्री वीरवार को शिमला से हैलीकॉप्टर में ननखड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्र खड़ाहन में नुक्सान का जायजा लेने गए थे। उनके साथ हैलीकॉप्टर में लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित एक पीएसओ भी सवार था। तय शैड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर जेएसडब्ल्यू कंपनी के प्रोजैक्ट के परिसर में बने हैलीपैड में उतरना था लेकिन यहां पर विभिन्न कारणों के चलते हैलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया। सूचना के अनुसार पायलट ने यहां दो से तीन बार हैलीकॉप्टर को लैंड करवाने के प्रयास किया लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाया तो पायलट ने करीब 500 मीटर की दूरी पर बीथल में हैलीकॉप्टर को लैंड करवाया। संबंधित स्थान को भी पहले दिन हैलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए विकल्प के तौर चिन्हित किया गया था। 
PunjabKesari

वाहन में आपदा ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने के रवाना हुए सीएम
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पुलिस और दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री वाहन में यहां से आपदा ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लगातार 3 दिनों से ऊपरी शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। बीते दिन उन्होंने ननखड़ी, नारकंडा व कोटगढ़ क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया था। वहीं वीरवार को उन्होंने ननखड़ी के खड़ाहन में प्रभावित लोगों से मुलाकात की और नुक्सान का जायजा लिया।

विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट
लोक निर्माण विक्रमादित्य सिंह ने इस संबंध में एक पोस्ट भी अपने फेसबुक पेज पर डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मां भामीकाली के आशीर्वाद से बीथल में हैलीकॉप्टर लैंडिंग बिल्कुल ठीक हुई। मुख्यमंत्री और हम सब सुरक्षित हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News