हिमाचल के चंबा में सुबह-सुबह फिर लगे भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं; जानें तीव्रता

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 11:56 AM (IST)

Chamba Earthquake : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज यानी सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि सोमवार तड़के 3:40 बजे चंबा जिले में 3.0 तीव्रता का हल्का भूकंप आया।

हालांकि, गनीमत यह रही कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता महज 3.0 थी, जिसके चलते किसी भी तरह के जानमाल के नुक्सान की खबर नहीं है। फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, "चंबा में आए भूकंप का केंद्र 8 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।"

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने पोस्ट किया, "इस भूकंप की तीव्रता 3.0, अक्षांश 32.925 N, देशांतर 76.145 E और गहराई 8 किलोमीटर दर्ज की गई।"

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News