3 मिनट में 2 बार भूकंप से कांपा चंबा, दहशत में लोग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 12:50 PM (IST)

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 3 मिनट में 2 बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र चंबा ही बताया जा रहा है। भूकंप का पहला झटका सुबह 8.53 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 आकी गई है। वहीं दूसरा झटका सुबह 8.56 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई है। इस झटके से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।


इन दोनों भूकंप का केंद्र चंबा
मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इन दोनों भूकंप का केंद्र चंबा था और यह जमीन से 10 किमी. नीचे थे। उल्लेखनीय है कि चंबा में कुछ समय पहले भी ऐसे ही झटके आए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News