DS Negi से छिनी उपनिदेशक प्रारंभिक विभाग की शक्तियां, वापस बनाया OSD

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2018 - 11:01 PM (IST)

नाहन: सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षा विभाग सिरमौर का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डी.एस. नेगी से उपनिदेशक की शक्तियां ले ली गई हैं। नेगी अब कार्यालय में अपने ओ.एस.डी. के पद पर सेवाएं देंगे। वहीं सरकार ने जिला सिरमौर में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार अब उपनिदेशक उच्च शिक्षा को सौंपा दिया है। 24 जनवरी को सरकार द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के बाद अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग भी उच्च शिक्षा उपनिदेशक के पास ही होगा, ऐसे में अब उच्च शिक्षा उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सुधाकर शर्मा के पास 3 पदों की जिम्मेदारी होगी।
PunjabKesari
कहीं पी.टी.एफ. जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की तो नहीं गिरी गाज 
डी.एस. नेगी को अचानक शिक्षा उपनिदेशक के अतिरिक्त कार्यभार से हटाए जाने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कहीं इसके पीछे कारण हाल ही में उनके द्वारा कई सख्त निर्णय लेना तो नहीं है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक पी.टी.एफ. अध्यक्ष को सस्पैंड किया था। मामले में कार्रवाई के बाद जिला व प्रदेश संघ ने चेतावनी दी थी। हालांकि अब बी.ओ. द्वारा उक्त मामले में शिकायत को वापस लेने व सस्पैंड शिक्षक के रिवोक हो जाने के बाद मामला शांत हो गया था। फिर भी अचानक हुई कार्रवाई सवाल जरूर खड़े कर रही है। 

27 जनवरी को पद का चार्ज लेंगे सुधाकर 
उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर सुधाकर शर्मा ने बताया कि सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन मिली है। इसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 27 जनवरी को पद का चार्ज लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News