ऊना में भीषण सड़क हादसा: चलती टिपर का अचानक खुला दरवाजा, नीचे गिरने से चालक की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 01:17 PM (IST)

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत आते उपमंडल अंब के मुबारिकपुर में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और दुखद सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक टिपर के चलते-चलते अचानक उसका दरवाजा खुल गया, जिसके कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे चलती गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मुकेश कुमार, पुत्र धनी राम, निवासी गांव बीहण, तहसील देहरा (कांगड़ा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को मुकेश कुमार टिपर को लेकर मुबारिकपुर मार्ग से गुजर रहे थे। जैसे ही उनका वाहन मिड डे जंक्शन के समीप पहुंचा, तो अचानक केबिन का दरवाजा खुल गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती गाड़ी से सड़क पर आ गिरे। चालक के सीट से हटते ही टिपर पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और कुछ दूरी तक आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे बनी एक दीवार से जोरदार तरीके से जा टकराया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल मुकेश कुमार को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ (SDPO) अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News