डॉ. रिचा शर्मा ने जीता मिसेज पंजाबन कोहिनूर का ताज, अब यूके में लहराएगी परचम

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 05:24 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर में श्री नयना देवी की रहने वाली डॉ. रिचा शर्मा ने मिसेज पंजाबन कोहिनूर का ताज जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। बता दें कि अब वह अगले राउंड के लिए यूके जाएगी। मार्च महीने में यूके में अगला राउंड आयोजित होगा। पिछले दिनों संयुक्त अमीरात अरब के दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कोहिनूर मिसेज पंजाबन के रननर के रुप से विजयी रही। वहीं आज अपने गृह नगरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और लोगों ने आशीर्वाद और मुंह मीठा करवाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

पटियाला के पंजाबी विश्व विद्यालय में स्थानीय युवा लक्ष्मी शंकर शर्मा जो विश्व विद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर रिचा शर्मा भी उसी विश्व विद्यालय में सहायक उसी पद पर नियुक्त है। रिचा ने बताया कि परिवार के प्यार और सहयोग के चलते वो इस ताज को जीत पाई है। उन्होंने बताया कि दुबई में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 17 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें से 8 महिलाएं दुबई की और 9 महिलाएं भारत की शामिल थी और उसमें से उसे उसने खिताब जीता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News