डा. वाई.एस. परमार के पोते चेतन BJP में शामिल, विरासत मिटाने की साजिश का लगाया आरोप

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 05:51 PM (IST)

नाहन: हिमाचल में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। हिमाचल निर्माता डा. वाई.एस. परमार के पोते और पूर्व कांग्रेस विधायक कुश परमार के पुत्र चेतन परमार ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी नेता राजीव बिंदल ने पार्टी में उनका स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि चेतन परमार पार्टी में टिकन न मिलने के चलते नाराज चल रहे थे, जिस कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी में शामिल होने के बाद चेतन परमार ने कहा कि वीरभद्र ने सदा हिमाचल निर्माता के परिवार के साथ अन्याय किया। उन्होंने डा. परमार की विरासत को खत्म करने की साजिश रची है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News