इस बार जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कर्मियों की फीकी रहेगी दीवाली

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 04:31 PM (IST)

चम्बा(मोहम्मद आशिक): चम्बा जिला के एक मात्र में पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 100 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी पिछ्ले एक साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे है।  शुरूआती दौर में इन कर्मचारियों को वेतन हर माह मिलता रहा हैं। लेकिन पिछले दो माहीनों से कर्मचारियों की वेतन के नाम पे कुछ नहीं मिला। जिसके चलते आज कर्मचारियों ने सारा कार्य छोड़ के 4 घण्टे से अधिक समय तक अस्पताल का बायकॉट कर दिया। जिससे मरीजों को भारी परेशांनी झेलनी पड़ी। दरअसल चंबा मेडिकल कॉलेज में सिक्युरिटी गार्ड और डाटा ओपरेटर स्टाफ सहित तमाम तरह के पद निजी कंपनी के माध्यम से भरे गए थे। लेकिन 2 महीने कार्य करने के बावजूद भी कोई वुक्त कर्मचारियों को  वेतन के नाम पे कुछ नहीं मिला। जिसके चलते लगता है कि कई परिवारों की दीवाली फीकी जाने वाली हैं ऐसे में उस कार्य के क्या लाभ जहां 2 महीने से कार्य करने के बावजूद भी सैलरी न मिले। इससे साफ जाहिर होता हैं कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग कितना लापरवाह बना हुआ है।

वहीँ दूसरी और मेडिकल कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ परषोत्म पूरी का कहना हैं कि इनकी सैलरी के बारे में अवगत अपने उच्चाधिकारियों करवा दिया गया है। जितना बजट था  वो खर्च किया जा चुका है। लेकिन जैसे ही फंड मुहैया होता है जल्द इन कर्मचारियों के खाते में डाल दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News