Kangra: क्या आप भी करते हैं धर्मशाला के इस मार्ग से सफर? तो पढ़ लें DC की ये नई ट्रैफिक एडवाइजरी
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 05:41 PM (IST)
धर्मशाला (सुनील): अगर आप धर्मशाला के सुराखानी नाला मार्ग से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। शहर में सुराखानी नाला से राजिंदर कुमार हाऊस तक जाने वाले मार्ग पर मुरम्मत कार्य के चलते यह सड़क 20 से 30 मई तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी। उपायुक्त (डीसी) हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। डीसी ने बताया कि मुरम्मत कार्य के दौरान आम जनता और वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
इस अवधि के दौरान सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही के लिए पटोला से मोहली वाया फटी रोड का उपयोग किया जाएगा। डीसी हेमराज बैरवा ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

