Kangra: धर्मगुरु दलाईलामा गोल्ड मर्करी अवार्ड से होंगे सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 07:46 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मगुरु दलाईलामा को 2025 के प्रतिष्ठित गोल्ड मर्करी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें अहिंसा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए दिया जाएगा। समारोह का आयोजन 31 मार्च को उनके निवास स्थान धर्मशाला में होगा। गोल्ड मर्करी इंटरनैशनल ने इस सम्मान को ऐतिहासिक बताया है। संगठन के अनुसार दलाईलामा की शिक्षाएं वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में लोगों को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हुए तिब्बती लोगों के अधिकारों की रक्षा की है। 89 वर्षीय दलाईलामा ने इस सम्मान पर खुशी जताई है।

संगठन के अध्यक्ष निकोलस डी. सैंटिस ने कहा कि दलाईलामा ने अपनी प्रतिबद्धता से वैश्विक चेतना को बदला है। उनके 90वें जन्मदिन पर यह सम्मान उनकी असाधारण उपलब्धियों को पहचानता है। 1961 में स्थापित गोल्ड मर्करी अवार्ड वैश्विक शासन और मानवीय प्रयासों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इससे पहले रोनाल्ड रीगन, गेराल्ड फोर्ड, अनवर सादात जैसे विश्व नेताओं और यूनिसेफ, रैडक्रॉस जैसे सम्मान मिल चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News