एच.पी.सी.ए. की 3 महिला खिलाड़ियों का अंडर-19 एन.सी.ए. कैंप के लिए चयन

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 10:28 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की 3 महिला खिलाड़ी अंडर-19 नैशनल क्रिकेट एकैडमी (एन.सी.ए.) के कैंप के लिए चयनित हुई हैं। एन.सी.ए. की ओर से अंडर-19 कैंप 19 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें एच.पी.सी.ए. की ओर से सोलन की इमानी देवी टीम-बी में नागपुर, चम्बा की कशिका ठाकुर टीम-सी वलसाड (गुजरात) और ऊना की वैभवी का टीम-डी का देहरादून में चयन किया गया है। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों को 18 अप्रैल को अपने संबंधित निर्धारित वेन्यू में पहुंचना होगा। एच.पी.सी.ए. की ओर से खिलाड़ियों का फिजिकल टैस्ट धर्मशाला स्टेडियम में किया जाएगा, इसके बाद ही खिलाड़ी नैशनल कैंप में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। उधर, एच.पी.सी.ए. महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि हिमाचल के पुरुष व महिला खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते ही एन.सी.ए. व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News