Kangra: ड्रैस कोड थोपने वाली सुक्खू सरकार पहले राहुल गांधी को सिखाए शिष्टाचार : त्रिलोक

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 10:17 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी किए गए नए 'ड्रैस कोड' और सोशल मीडिया प्रतिबंधों पर भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने विरोधाभासी' करार दिया। त्रिलोक कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू असल में यह नसीहत अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी को देना चाहते हैं, लेकिन सीधे बोलने की हिम्मत नहीं है। जो नियम कर्मचारियों की सादगी और गरिमा के लिए बनाए गए हैं, क्या वे राहुल गांधी पर भी लागू होंगे? जो संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में टी-शर्ट पहनकर मर्यादा का मखौल उड़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के तुगलकी फरमान जारी करने से पहले सरकार को कर्मचारी संगठनों से बात करनी चाहिए थी और उन्हें विकल्प देने चाहिए थे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक बदहाली और विकास के रुके हुए कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार अब कर्मचारियों के कपड़ों और उनके मोबाइल के पीछे छिप रही है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कार्यस्थल की गरिमा केवल कपड़ों से नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली और नियति से तय होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News