HP पुलिस को देश की नंबर-1 पुलिस बनाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास : संजय कुंडू

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 07:03 PM (IST)

पंडोह (विशाल): हिमाचल प्रदेश पुलिस को देश की नंबर-1 पुलिस बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। यह बात डीजीपी संजय कुंडू ने शनिवार को थर्ड बटालियन पंडोह में नव दीक्षित आरक्षियों की पासिंग आऊट परेड को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डीजीपी बनने के बाद विभाग में काफी कुछ बदलने की कोशिश की है। पिछले 3 वर्षों से हिमाचल प्रदेश पुलिस सीसीटीएनएस यानी क्राइम एंड क्रिमिनट ट्रैकिंग नैटवर्क एंड सिस्टम में लगातार पहले स्थान पर रह रही है। यह अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने प्रशिक्षण के बेहतरीन आयोजन के लिए थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडैंट भगत सिंह ठाकुर की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जब इस ट्रेनिंग के लिए स्थान चयन की बात हो रही थी तो पंडोह का चयन इसलिए किया गया क्योंकि भगत सिंह ठाकुर पर इसे सही ढंग से करवाने का पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि थर्ड बटालियन पंडोह में भगत सिंह ठाकुर काफी ज्यादा काम करवा रहे हैं। भविष्य में इसे एक मॉडल बटालियन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। 
PunjabKesari

पुलिस विभाग में शामिल हुए 145 पूर्व सैनिक, 18 नए पुलिस बैंड कर्मचारी भी पास आऊट
थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडैंट भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि 145 भूतपूर्व सैनिक और 18 पुलिस बैंड कर्मचारियों को 3 महीनों का प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये लोग हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर आरक्षी अपनी सेवाएं देंगे। 3 महीनों के इस प्रशिक्षण के दौरान न सिर्फ नियमों पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया है बल्कि सामाजिक ज्ञान और पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट को लेकर भी पूरी जानकारी दी गई है। इस मौके पर मुख्यातिथि ने परेड को सलामी दी। तृतीय आरक्षित वाहिनी के समादेश्क भगत सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वाहिनी के जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News