मन्नत पूरी होते ही मंदिर पहुंचा श्रद्धालु, मां के दरबार में किया यह दान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 06:33 PM (IST)

चिंतपूर्णी: माता चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के एक श्रद्धालु ने सवा 2 किलो चांदी का छत्र माता के चरणों में अर्पित किया है। श्रद्धालु अनिल कुमार निवासी लुधियाना बुधवार सुबह परिवार सहित माता के चरणों में यह छत्र चढ़ा कर गया है। छत्र की नक्काशी इसकी सुंदरता को चार चांद लगा रही है। मामले की पुष्टि मंदिर अधिकारी ने की है। बुधवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राजेश कालिया मिठू के यजमान अनिल कुमार निवासी लुधियाना ने सवा 2 किलो चांदी का छत्र माता के चरणों में अर्पित किया। इस मौके पर राजेश कालिया मिठू ने यजमान अनिल कुमार व परिवार की विशेष पूजा करवाई। 
PunjabKesari
मन्नत पूरी होने पर किया दान
राजेश कालिया की मानें तो श्रद्धालु परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर यह छत्र माता के चरणों मे अर्पित किया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु लुधियाना में व्यवसायी है। बताते चलें कि चिंतपूर्णी मंदिर में कुछ दिन पहले जिला ऊना के एक श्रद्धालु परिवार ने गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी लगवाई थी और फिरोजपुर के एक श्रद्धालु ने डेढ़ किलो सोना गुम्बदों पर लगवाया था। उधर, मंदिर प्रशासन ने छत्र को मां के खजाने में जमा कर लिया है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि छत्र की सुनार को बुलाकर पड़ताल करवाई जाएगी। इसके पश्चात इसकी रसीद काटी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News