Himachal के 5 हजार करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट केंद्र के पास पैंडिंग : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2024 - 06:27 PM (IST)

शिमला (प्रीति): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 5 हजार करोड़ के प्रोजैक्ट केंद्र से पास पैंडिंग है। 2531 प्रोजैक्ट को निवेश के लिए मंजूरी मिली है, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है। नदियों व खड्डों की चैनेलाइजेशन को लेकर विपक्ष के सदस्यों के सवालों पर सदन में उन्होंने यह जानकारी दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ब्यास के तटीयकरण के लिए 3 हजार करोड़ का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार को पहले भी यह प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इस साल हुए नुक्सान को भी इसमें शामिल करते हुए नया प्रोजैक्ट भेजने को कहा है, जिस पर काम जारी है। 

विपक्ष दिल्ली जाकर प्रोजैक्ट दिलाने में करे मदद
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र के पास प्रदेश के अभी 3231 प्रोजैक्ट पैंडिंग है। केंद्र सरकार ने जल शक्ति मिशन शुरू तो किया, लेकिन इसमें न चैनेलाइजेशन, न सीवरेज, न ड्रैनेज के लिए कोई बजट जारी किया। उन्होंने इस मामले में विपक्ष के सदस्यों से आग्रह किया कि वे उनके साथ दिल्ली चलें और प्रोजैक्ट को सैंक्शन करवाएं। इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने भी यमुना व इसकी सहायक नदियों की चैनेलाइजेशन के बारे में पूछा कि क्या इस प्रोजैक्ट में सिरमौर जिला का कोई प्रोजैक्ट शामिल है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना व इसकी सहायक नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए 480 करोड़ का प्रोजैक्ट बनाया गया है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भी अपने जिला के बारे में पूछते हुए कहा कि उन्हें जो चम्बा जिला से संबंधित सूची सौंपी थी, उसका क्या हुआ। इसी के साथ हंसराज ने भी भटियात खड्ड व साथ लगती खड्डों के चैनेलाइजेशन के बारे में पूछा कि क्या चम्बा जिला को भी मेजर प्रोजैक्ट में शामिल किया गया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि संबंधित सदस्यों से भी डिमांड ली जाए।

ब्यास नदी के चैनेलाइजेशन के लिए चाहिए 3 हजार करोड़
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ब्यास नदी के चैनेलाइजेशन के लिए प्रदेश सरकार ने भी 158 करोड़ की राशि जारी की है। हालांकि इसके लिए 3 हजार करोड़ चाहिए, जिसका प्रोजैक्ट केंद्र को भेजा जा रहा है। विधायक अनुराधा राणा व इंद्र सिंह गांधी ने भी अपने क्षेत्र की नदियों के चैनेलाइजेशन का मामला सदन में उठाया। इंद्र सिंह गांधी को जवाब में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सुकेती खड्ड के लिए 414 करोड़ तक का प्रोजैक्ट बनाया है। केंद्र से फंडिंग आने के बाद ही इस पर काम होगा। इस दौरान कुल पांच हजार करोड़ के प्रोजैक्ट केंद्र के पास लंबित है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News