दिल्ली से हिमाचल का विकास रुकवाने में लगे भाजपा नेता : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 11:49 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल भाजपा के कुछ नेता हिमाचल विरोधी चेहरा दिखा रहे हैं और हिमाचल के विकास में अड़ंगा डालने का काम कर रहे हैं। हिमाचल के ही कुछ नेता केंद्र सरकार के जरिए हिमाचल के फंड को रोकने का काम कर रहे हैं। हिमाचल की नीतियों को रोकने का काम कर रहे हैं। उनका मकसद केवल हिमाचल प्रदेश के विकास को रोकना रह गया है, लेकिन हिमाचल भाजपा के ऐसे नेताओं के सपने पूरे नहीं होंगे, उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। 

लगातार चुनाव हारने वाली भाजपा ने अभी भी नहीं लिया कोई सबक
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता ऐसे भाजपा नेताओं की असलियत जान जाएगी। ऐसे नेता भाजपा का भला भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव हारने वाली भाजपा ने अभी भी कोई सबक नहीं लिया है। अभी भी साजिश का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के अंदर ही विद्रोह हो रहा है। भाजपा के नेता ही एक-दूसरे के विरुद्ध साजिश रच रहे हैं और ऊपर से अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए कुछ नेता हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से परेशान होकर केंद्र के दरबार में जाकर हिमाचल के आर्थिक हितों को रोकने की बात कर रहे हैं। 

महापश्चाताप अभियान चलाएं भाजपा नेता
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ राजनीति में हैं, सरकार में हैं। हम हक लेकर रहेंगे और प्रदेश का विकास रुकने नहीं देंगे। भाजपा के नेताओं को अपना विकास विरोधी चेहरा देखना चाहिए, बल्कि यह जो महासंपर्क अभियान चला रहे हैं उसकी जगह महापश्चाताप अभियान चलाएं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News