कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलने दिल्ली रवाना

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 10:55 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई धर्मशाला का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के चलते शिक्षा मंत्री रमेश निशांक पोखरियाल से मिलने दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। यह प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री को केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की समस्याओं से अवगत करवाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में 7 सदस्य शामिल हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए गए अनिश्चित कालीन धरने के 42 वां दिन शुरू हो चुका है। क्रमिक भूख हड़ताल का 35वां दिन चल पड़ा है। सिया व सोनाली भूख हड़ताल पर बैठे हैं जो वीरवार दोपहर 12 बजे तक बिना कुछ खाए बैठे रहेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News