देवता पुंडरीक ऋषि के बिना कुल्लू दशहरे का शुभारंभ व समापन अधूरा, राज परिवार के हैं कुल देवता

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 10:30 PM (IST)

कुल्लू (धनी राम): सैंज घाटी के तहत आने वाले कोठी बनोगी क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता पुंडरीक ऋषि का जहां कुल्लू के राज परिवार के साथ बहुत घनिष्ठ संबंध है, वहीं वह राज परिवार के कुल देवता भी हैं। किसी समय देवता पुंडरीक कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ तथा पहले दिन ही भगवान रघुनाथ महाराज के रथ के दाईं ओर चलकर रथयात्रा में शामिल होते थे लेकिन इसके बाद देवता पुंडरीक ऋषि ने दशहरा उत्सव में भाग नहीं लिया था, जिस कारण देव परम्परा टूट गई। वहीं इसके बाद अन्य देवताओं ने देव परम्परा का निर्वहन किया। देवता का कुल्लू दशहरा उत्सव में महत्वपूर्ण स्थान था, जिसमें देवता पुंडरीक के बिना दशहरा उत्सव का आरंभ और समापन अधूरा रहता है। यही नहीं, देवता पुंडरीक राज परिवार के विवाह उत्सवों तथा अन्य देव कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। कुल्लू के राज परिवार के समस्त सदस्यों को भी देवता पुंडरीक के क्षेत्र में देव कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी पड़ती है। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो देवता पुंडरीक कुल्लू राज परिवार के साथ नाराजगी जाहिर करते हैं। 

संकट आने पर कारकूनों को दिशा-निर्देश जारी करते हैं देवता 
जब भी हारियान क्षेत्र मेंं संकट आता है तो देवता पुंडरीक स्वयं ही मुख्य सेवक कारकूनों को दिशा-निर्देश जारी करते हैं। देवता गुर के माध्यम से भगवान रघुनाथ महाराज के दरबार जाने का फरमान करते हैं। ऐसे में राजा महेश्वर सिंह द्वारा फैसला किया जाता है, जिसमें विशेषता यह भी है कि जब तक देवता का फैसला नहीं होता है तब तक देवता अपने गंतव्य में नहीं आते हैं। 

दैवीय परम्पराओं व मर्यादाओं के विरुद्ध चलने पर देव प्रकोप का खतरा 
देवता के मुख्य कारकून गुर किशोरी लाल, नारायण, कृष्ण, मुरलीधर, सोमदत, चान सिंह, लोतमा कारदार और मेहर चंद कारदार ने कहा कि भगवान नरसिंह की जलेब में भी देवता पुंडरीक ऋषि का शामिल होना अनिवार्य है, जबकि बदलते युग में दैवीय संस्कृति और दैवीय परंपरा एवं मर्यादा खत्म होने की स्थिति में है। उन्होंंने कहा कि देवी-देवताओं ने देव समाज को नसीहत दी है कि अगर देव परंपरा के अनुसार न चले तो दैवीय शक्तियों से जुड़े देव प्रकोप का खतरा होता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News