Kullu: 100 वर्ष बाद नए रथ में सवार हुए कटराईं के आराध्य देवता वीरनाथ, शाही स्नान के लिए वशिष्ठ रवाना

punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 07:34 PM (IST)

नग्गर (आचार्य): कटराईं गांव के आराध्य देवता वीरनाथ (गौहरी देऊ) अपने हारियानों संग वशिष्ठ तीर्थयात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। देवता वीरनाथ के कुठियाला राजेंद्र महंत तथा पुजारी रविंद्र गीर ने बताया कि हाल ही में देवता के नए रथ का निर्माण किया गया है। उसके सर्व शुद्धि के लिए देवरथ को तीर्थ स्नान ले जाने की परंपरा निभाई जा रही है।उन्होंने बताया कि देव आज्ञा के पश्चात नए रथ का निर्माण किया गया है।

इससे पहले रथ का निर्माण कितने समय में पूर्ण हुआ था, इस संबंध में तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों के अनुसार इसे लगभग एक सदी से भी अधिक समय बीत चुका है। देवता करीब 100 साल बाद नए रथ में सवार हुए हैं। देवता की कारदार चन्द्र कला कटोच ने कहा कि देवता 2 मार्च को तीर्थ स्नान के उपरान्त हारियानों के साथ अपने देवालय लौटेंगे और 3 मार्च को कटराईं में ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News