Himachal: विधानसभा अध्यक्ष ने 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित करने का फैसला सुरक्षित रखा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 08:55 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के 6 विधायकों पर दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित करने का फैसला सुरक्षित (रिजर्व) रखा है। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की याचिका के बाद बुधवार को हुई सुनवाई में 6 विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराने पर बुधवार को 2 बार बहस हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इन 6 विधायकों के खिलाफ याचिका दायर की थी।

बीते दिन राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट डालने के बाद कांग्रेस के 6 विधायक सदन में अनुपस्थित रहे जबकि कांग्रेस ने सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया था। याचिका मिलने के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने इन 6 विधायकों को नोटिस जारी किया था। 2 बार सुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और उसके बाद फैसला सुरक्षित रखा है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल जैन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने 6 विधायकों को नोटिस दिया है। वह उनकी ओर से पेश हुए तथा उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से 7 दिन का समय मांगा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News