सैंज के भलान नाले में आई बाढ़, लोगों के घरों में घुसा मलबा

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 12:03 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू में जहां बीते दिन से बारिश का दौर जारी है। तो वही रात के समय भारी बारिश के चलते नदी नालों में भी पानी काफी बढ़ गया। वही सैंज घाटी के भलान इलाके में भी भारी बारिश के चलते नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिला की सैंज में भारी बारिश से ग्राम पंचायत भलाण-2 के जौली नाले में बाढ़ आ गई। बताया जा रहा कि गांव बाल-बाल बच गया है। रात करीब 3 बजे बाढ़ आने से अफरा तफरी मच गई। 

गनीमत ये है कि घटना में जान-माल का नुकसान नहीं है। लोगों की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। गांव के पांच घरों में नाले का मलबा घुस गया है। पंचायत भलाण-2 के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि बाढ़ से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। बादल फटने से बाढ़ आ गई है। रात को नाले किनारे स्थित घरों में रह रहे परिवारों की जान बचाने के लिए लोग भागे, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। वही डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन की टीम भी मौके पर रवाना हो गई है और लोगों की प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद भी की जाएगी। वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया है कि मौसम खराब की चेतावनी के चलते कोई भी व्यक्ति नदी नालों के किनारे पर ना जाएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News