दुबई में हादसे का शिकार हुआ शाहपुर का युवक, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 04:11 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गांव महाड़ के युवक की दुबई में एक हादसे में मौत हो गई। युवक अढ़ाई साल पहले ही विदेश गया था। युवक वहां मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम करते हुए मलबा ऊपर गिरने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में बिहार के भी कुछ युवकों की मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार शाहपुर के गांव महाड़ का 23 वर्षीय अनुराग कुमार पुत्र जैसी राम अढ़ाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर ये युवक एक कंपनी के माध्यम मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की रात अनुराग किसी बिल्डिंग में काम कर रहा था। अचानक मलबा ऊपर गिरने से युवक उसमें दब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News