दर्दनाक हादसा : लैंटर से गिरा व्यक्ति, पेट में सरिया घुसने से मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 09:56 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा शहर के साथ लगते परेल में एक व्यक्ति लैंटर से गिर गया और सरिया उसके पेट में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान हरि सिंह (47) पुत्र गंगा राम निवासी किलाड़ पांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरि सिंह मजदूरी करता था। उसने घांघणी चम्बा में भी घर बनाया है। वह जहां भी काम मिले दिहाड़ी लगा लेता था। अक्सर शराब के नशे में भी धुत्त रहता था। सोमवार को वह परेल में एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा था और शराब के नशे में था। मंगलवार को सुबह स्थानीय लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा। नजदीक जाकर देखा तो सरिया उसके पेट के आर-पार था और वह खून से लथपथ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान के लैंटर से गिर पड़ा और नीचे रखा सरिया उसके पेट में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाया। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News